डिलीवरी के बाद गोंद क्यों दिया जाता है?HealthPlanet

Posted on Tue 25th Oct 2022 : 12:53

डिलीवरी के बाद क्‍यों खिलाएं जाते हैं गोंद के लड्डू, जानिए घर पर गोंद के लड्डू बनाने का तरीका

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर को बहुत ताकत की जरूरत होती है और इसी वजह से बड़े-बूढ़े प्रेगनेंसी के बाद शायद गोंद के लड्डू खाने की सलाह देते हैं। जानिए कैसे घर पर गोंद के लड्डू बना सकते हैं।

benefits of gond laddu after delivery in hindi
डिलीवरी के बाद क्‍यों खिलाएं जाते हैं गोंद के लड्डू, जानिए घर पर गोंद के लड्डू बनाने का तरीका
आपने भी सुना होगा कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को बड़े -बूढ़े लोग गोंद के लड्डू खाने की सलाह देते हैं। सदियों से भारतीय परिवारों में बच्‍चे के जन्‍म के बाद जच्‍चा को गोंद के लड्डू बनाकर खिलाए जाते हैं। लेकिन क्‍या आपने कभी ये सोचा है कि प्रेगनेंसी के बाद मां को गोंद के लड्डू क्‍यों खिलाए जाते हैं या इससे क्‍या लाभ मिलते हैं?

तो चलिए जानते हैं कि प्रसव के बाद महिलाओं को गोंद के लड्डू क्‍यों खिलाए जाते हैं और इससे क्‍या फायदे मिलते हैं।
​गोंद के लड्डू खाने से क्या होता है

डिलीवरी के बाद मासिक स्राव अधिक हो सकता है और इसके साथ ही ऐंठन भी महसूस हो सकती है। गोंद के लड्डू खाने से महिलाओं को ज्‍यादा ब्लीडिंग होने से बचाव मिलता है। वहीं, गोंद के लड्डू नियमित खाने से हड्डियों, रीढ की हड्डी और दांतों को मजबूती मिलती है। गोंद के सूजन रोधी गुण इसे आर्थराइटिस को नियंत्रित करने में मददगार बनाते हैं।

आइए जानते हैं कि घर पर गोंद के लड्डू कैसे बनाते हैं।
​गोंद के लड्डू बनाने का तरीका

सामग्री में 1 ¼ गेंहू का आटा, ¾ कप पिसा हुआ गुड़, आधा कप घी, दो चम्‍मच घिसा हुआ नारियल, ¼ कप पिसे हुए सूखे मेवों का पाउडर, एक चम्‍मच चिरौंजी, ¼ चम्‍मच दालचीनी का पाउडर चाहिए।
​गोंद के लड्डू बनाने की विधि

एक पैन को गैस पर रखें और उसमें घी डालें। इसे ज्‍यादा गर्म नहीं करना है, वरना गोंद कड़वी हो जाएगी। अब घी में मध्‍यम आंच पर गोंद को भूनें और लगातार चम्‍मच से चलाते रहें। गोंद के फूलने पर गैस बंद कर दें और गोंद को बाहर निकाल लें पीस लें।

किसी भारी तले वाले बर्तन में थोड़ा घी डालकर पकाएं और फिर उसमें आटा डालकर भूरा होने तक पकाएं। इसके आगे की विधि नीचे बताई गई है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info